Home Latest Jobs Admit Card Result Gk Quze Math Practice Reasoning Quze English Practice

सामान्य विज्ञान: प्रश्न 01 से 50

प्रश्न 01: मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है?
उत्तर: यकृत (Liver)
प्रश्न 02: प्रकाश वर्ष किसका मात्रक है?
उत्तर: दूरी का
प्रश्न 03: शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी है?
उत्तर: स्टेपिस (कान की हड्डी)
प्रश्न 04: ‘विटामिन-C’ का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर: एस्कॉर्बिक एसिड
प्रश्न 05: कोशिका की खोज किसने की थी?
उत्तर: रॉबर्ट हुक (1665)
प्रश्न 06: साधारण नमक का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: NaCl
प्रश्न 07: रक्त का pH मान कितना होता है?
उत्तर: 7.4
प्रश्न 08: बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है?
उत्तर: टंगस्टन
प्रश्न 09: भारी जल का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: D2O
प्रश्न 10: इंसुलिन की कमी से कौन सा रोग होता है?
उत्तर: मधुमेह (Diabetes)
प्रश्न 11: वायुमंडल में सबसे अधिक गैस कौन सी है?
उत्तर: नाइट्रोजन (78%)
प्रश्न 12: हंसाने वाली गैस (Laughing Gas) का नाम क्या है?
उत्तर: नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)
प्रश्न 13: मनुष्य के हृदय में कितने कोष्ठक होते हैं?
उत्तर: चार (4)
प्रश्न 14: किस विटामिन को ‘सनशाइन विटामिन’ कहते हैं?
उत्तर: विटामिन D
प्रश्न 15: पौधों में जल का परिवहन किसके द्वारा होता है?
उत्तर: जाइलम (Xylem)
प्रश्न 16: चेचक के टीके की खोज किसने की थी?
उत्तर: एडवर्ड जेनर
प्रश्न 17: आधुनिक आवर्त सारणी किसने बनाई?
उत्तर: मोसले
प्रश्न 18: लोहे पर जंग लगना किसका उदाहरण है?
उत्तर: ऑक्सीकरण (Oxidation)
प्रश्न 19: रक्त समूह की खोज किसने की?
उत्तर: लैंडस्टीनर
प्रश्न 20: ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है?
उत्तर: डेसिबल (dB)
प्रश्न 21: ‘शुष्क बर्फ’ किसे कहते हैं?
उत्तर: ठोस कार्बन डाइऑक्साइड
प्रश्न 22: मास्टर ग्रंथि किसे कहा जाता है?
उत्तर: पीयूष ग्रंथि
प्रश्न 23: परमाणु बम किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर: नाभिकीय विखंडन
प्रश्न 24: प्रकाश का वेग सबसे अधिक किसमें होता है?
उत्तर: निर्वात (Vacuum) में
प्रश्न 25: मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर: होमो सेपियन्स
प्रश्न 26: बिजली के हीटर का तार किसका बना होता है?
उत्तर: नाइक्रोम
प्रश्न 27: ‘कोशिका का पावरहाउस’ किसे कहते हैं?
उत्तर: माइटोकॉन्ड्रिया
प्रश्न 28: गन मेटल किसका मिश्रण है?
उत्तर: तांबा, टिन और जिंक
प्रश्न 29: स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर: विटामिन C
प्रश्न 30: पेंसिल में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: ग्रेफाइट
प्रश्न 31: वायुमंडल की आर्द्रता किससे मापी जाती है?
उत्तर: हाइग्रोमीटर
प्रश्न 32: एलपीजी में मुख्य रूप से कौन सी गैस होती है?
उत्तर: ब्यूटेन और प्रोपेन
प्रश्न 33: रिकेट्स रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
उत्तर: विटामिन D
प्रश्न 34: शुद्ध जल का pH मान कितना होता है?
उत्तर: 7 (उदासीन)
प्रश्न 35: सबसे कठोर तत्व कौन सा है?
उत्तर: हीरा
प्रश्न 36: मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं?
उत्तर: 206
प्रश्न 37: फलों को पकाने के लिए किस गैस का उपयोग होता है?
उत्तर: एथिलीन
प्रश्न 38: दूध की शुद्धता किससे मापी जाती है?
उत्तर: लैक्टोमीटर
प्रश्न 39: सिनेबार किसका अयस्क है?
उत्तर: पारा (Mercury)
प्रश्न 40: पत्तियों का हरा रंग किसके कारण होता है?
उत्तर: क्लोरोफिल
प्रश्न 41: आत्महत्या की थैली किसे कहा जाता है?
उत्तर: लाइसोसोम
प्रश्न 42: सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में कौन बदलता है?
उत्तर: सोलर सेल
प्रश्न 43: ओजोन परत रक्षा करती है?
उत्तर: UV किरणों से
प्रश्न 44: डायनेमो का क्या कार्य है?
उत्तर: यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना
प्रश्न 45: शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है?
उत्तर: 37°C या 98.6°F
प्रश्न 46: पीलिया से प्रभावित अंग?
उत्तर: यकृत (Liver)
प्रश्न 47: सबसे हल्का तत्व कौन सा है?
उत्तर: हाइड्रोजन
प्रश्न 48: ऊर्जा का मात्रक क्या है?
उत्तर: जूल
प्रश्न 49: भविष्य का ईंधन किसे कहा जाता है?
उत्तर: हाइड्रोजन
प्रश्न 50: RBC का जीवनकाल कितना होता है?
उत्तर: 120 दिन

सामान्य विज्ञान: प्रश्न 51 से 100

प्रश्न 51: प्रोटीन की फैक्ट्री किसे कहते हैं?
उत्तर: राइबोसोम
प्रश्न 52: रक्त को शुद्ध करता है?
उत्तर: वृक्क (Kidney)
प्रश्न 53: विटामिन-A का रासायनिक नाम?
उत्तर: रेटिनॉल
प्रश्न 54: रतौंधी किसकी कमी से होती है?
उत्तर: विटामिन A
प्रश्न 55: पीतल किसका मिश्रण है?
उत्तर: तांबा + जस्ता
प्रश्न 56: पेंसिलिन की खोज किसने की?
उत्तर: अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
प्रश्न 57: शरीर की सबसे बड़ी हड्डी?
उत्तर: फीमर (जांघ)
प्रश्न 58: ब्रह्मांड में सर्वाधिक तत्व?
उत्तर: हाइड्रोजन
प्रश्न 59: गुब्बारे में भरी गैस?
उत्तर: हीलियम
प्रश्न 60: चूहे मारने का जहर?
उत्तर: जिंक फास्फाइड
प्रश्न 61: गोताखोर सांस लेते हैं?
उत्तर: O2 + हीलियम
प्रश्न 62: रेबीज का कारण?
उत्तर: विषाणु (Virus)
प्रश्न 63: दूध का सफेद रंग?
उत्तर: केसीन
प्रश्न 64: सबसे चमकदार ग्रह?
उत्तर: शुक्र
प्रश्न 65: सामान्य रक्तचाप (BP)?
उत्तर: 120/80 mmHg
प्रश्न 66: गोबर गैस में मुख्यत:?
उत्तर: मीथेन
प्रश्न 67: बल्ब में भरी गैस?
उत्तर: आर्गन
प्रश्न 68: कृत्रिम वर्षा के लिए?
उत्तर: सिल्वर आयोडाइड
प्रश्न 69: लोहे का शुद्धतम रूप?
उत्तर: पिटवां लोहा
प्रश्न 70: जंग लगने पर लोहे का भार?
उत्तर: बढ़ जाता है
प्रश्न 71: फ्यूज तार बना होता है?
उत्तर: सीसा + टिन
प्रश्न 72: विटामिन-B12 में पाया जाता है?
उत्तर: कोबाल्ट
प्रश्न 73: कैंसर का उपचार?
उत्तर: कोबाल्ट-60
प्रश्न 74: सबसे भारी धातु?
उत्तर: ओस्मियम
प्रश्न 75: सबसे हल्की धातु?
उत्तर: लिथियम
प्रश्न 76: द्रवित धातु तत्व?
उत्तर: पारा (Mercury)
प्रश्न 77: द्रवित अधातु तत्व?
उत्तर: ब्रोमीन
प्रश्न 78: प्राथमिक रंग?
उत्तर: लाल, नीला, हरा
प्रश्न 79: सिगरेट लाइटर में गैस?
उत्तर: ब्यूटेन
प्रश्न 80: समुद्री जल का pH?
उत्तर: 8.4
प्रश्न 81: ‘जीन’ शब्द का प्रयोग?
उत्तर: जोहानसन
प्रश्न 82: आनुवंशिकी के पिता?
उत्तर: ग्रेगर मेंडल
प्रश्न 83: शरीर में अमीनो अम्ल?
उत्तर: 20
प्रश्न 84: मूत्र का पीला रंग?
उत्तर: यूरोक्रोम
प्रश्न 85: गुणसूत्र (Chromosomes)?
उत्तर: 46
प्रश्न 86: लार में पाया जाने वाला एंजाइम?
उत्तर: टायलिन
प्रश्न 87: टिबिया नामक हड्डी?
उत्तर: पैर में
प्रश्न 88: भोजन का पाचन शुरू होता है?
उत्तर: मुख से
प्रश्न 89: रतोंधी का मुख्य स्रोत?
उत्तर: गाजर
प्रश्न 90: घेंघा रोग?
उत्तर: आयोडीन की कमी
प्रश्न 91: बेरी-बेरी रोग?
उत्तर: विटामिन B1
प्रश्न 92: रक्त का थक्का नहीं जमता?
उत्तर: विटामिन K की कमी
प्रश्न 93: वायुदाब मापा जाता है?
उत्तर: बैरोमीटर से
प्रश्न 94: भूकंप की तीव्रता?
उत्तर: रिक्टर स्केल
प्रश्न 95: रेफ्रिजरेटर में ठंडक?
उत्तर: फ्रीऑन गैस
प्रश्न 96: दूध से दही बनना?
उत्तर: लैक्टोबैसिलस
प्रश्न 97: सोना घुलनशील है?
उत्तर: अम्लराज में
प्रश्न 98: खोपड़ी में हड्डियां?
उत्तर: 08
प्रश्न 99: अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखता है?
उत्तर: काला
प्रश्न 100: समुद्र की गहराई मापते हैं?
उत्तर: फैदोमीटर से